१५ हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए खल्लिकोट थाने के एएसआई ।

utkalnews7
By
0


गंजाम,११/०९ : एक व्यक्ति से १५,००० रुपये रिश्वत लेते हुए आरोप में ब्रह्मपुर विजिलेंस विभाग के हाथों गंजाम जिले के खल्लिकोट थाने के एएसआई सुजीत पाणिग्राही पकड़े गए हैं । उनके पास से रिश्वत की रकम जब्त किए जाने के साथ ही उनसे संबंधित स्थानों पर विजिलेंस की छापेमारी शुरू हो गई है । जानकारी के अनुसार, खल्लिकोट थाने में एक व्यक्ति के नाम पर एक मामला दर्ज हुआ था । एएसआई श्री पाणिग्राही इसके जांच अधिकारी थे । हालांकि मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए श्री पाणिग्राही ने उक्त व्यक्ति से १५,००० रुपये रिश्वत मांगी थी । पैसे जुटाने में असमर्थ होने पर संबंधित व्यक्ति ने विजिलेंस विभाग का दरवाजा खटखटाया था । पूर्व योजना के मुताबिक शुक्रवार को श्री पाणिग्राही थाने के परिसर में संबंधित व्यक्ति से १५ हजार रुपये रिश्वत लेते समय विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया । इस संबंध में ब्रह्मपुर विजिलेंस विभाग की ओर से एक मामला(केस नं ०९) दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*