गंजाम में बाढ़ पीड़ितों से मिले नवीन : सरकारी सहायता को लेकर उठाए सवाल !

utkalnews7
By
0

गंजाम :गंजाम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित लोगों से मिले विपक्ष के नेता तथा बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक। बाढ़ के कारण लोगों के घरबार, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों को व्यापक नुकसान हुआ देखकर उन्होंने चिंता व्यक्त की है।

बाढ़ पीड़ितों के साथ बातचीत के दौरान नवीन उनकी समस्याओं और दुर्दशा से अवगत हुए। बाढ़ से हुए नुकसान की तुलना में सरकार की ओर से मिल रही सहायता पर्याप्त नहीं है, ऐसा उन्होंने अपना मत व्यक्त किया है।नवीन ने कहा, बाढ़ के कारण कई लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। सरकार को अधिक प्रो-एक्टिव होकर काम करना होगा, ऐसा उन्होंने सुझाव दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*