गजपति : अर्णव के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के कारण मोहना ब्लॉक में भारी नुकसान हुआ है । बुधवार दोपहर को मोहना पंचायत के अंतर्गत खारिगुड़ा, लेकापदर, गेंडापदर, हुएरी गांवों को जोड़ने वाला खारिगुड़ा गांव के पास का कलवर्ट पहाड़ी बाढ़ के पानी में बह गया है । जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग एक तरह से पानी में घिरकर फंस गए हैं । मोहना शहर पर निर्भर रहने वाले अन्य स्थानों के लोग हर दिन यहां आकर विभिन्न प्रकार की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं ले जाते हैं। लेकिन सीमेंट ह्यूम पाइप से बनाया गया कलवर्ट बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण आवागमन ठप हो गया है । आज घटनास्थल पर मोहना बीडीओ राजीव दाश और तहसीलदार पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया है । बारिश कम होने के बाद जल्द से जल्द वहां पुल का निर्माण किया जाएगा, ऐसा दोनों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है । लोक निर्माण विभाग की ओर से इस रास्ते से नहीं जाने की मनाही की गई है । दूसरी ओर मोहना कॉलेज चौक के पास लेडबंध के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के पानी में बह जाने से गड्ढे बन गए हैं और सड़क धंस गई है। जिसके परिणामस्वरूप ब्रह्मपुर से मोहना, रायगड़ा, कोरापुट, जयपुर, मलकानगिरी, मोटू, इंद्रावती , नबरंगपुर आदि जिलों तक आवागमन बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दोनों ओर बैरिकेड लगाकर यातायात बंद कर दिया है । इसी तरह आज दोपहर तप्तपानी के पास बेलगढ़ गांव में भूस्खलन होने से पहाड़ धंस गया और राष्ट्रीय राजमार्ग ३२६ पर पत्थर के टुकड़े और मिट्टी जमा हो गई है । उस स्थान पर बैरिकेड लगाए जाने के साथ ही उस रास्ते से आवागमन न करने के लिए प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है ।
अर्णव प्रभाव: तप्तपानी के पास भूस्खलन, ३२६ नं राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप् ।
By
October 29, 2026
0

