वरिष्ठ नागरिक ज्ञान के भंडार और अनुभव के अमूल्य स्रोत हैं ।
टांगी,१/१० :अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध नागरिक दिवस के अवसर पर टांगी आंचलिक वरिष्ठ नागरिक मंच का ४ र्थ वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हो गया है । मंच अध्यक्ष नारायण महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यअतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश तथा सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग न्यायमूर्ति ड. विद्युत रंजन षडंगी ,मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव तथा राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुसूदन पाढ़ी, विशिष्ट अतिथि ओडिशी नृत्य गुरु पद्मश्री दुर्गा चरण रणवीर प्रमुख ने भाग लेकर वरिष्ठ नागरिक ज्ञान के भंडार,अनुभव के अमूल्य स्रोत एवं सांस्कृतिक परंपरा के रक्षक हैं । उनके दीर्घ जीवन अनुभव हमें मूल्यबोध, संस्कृति व स्थिरता का पाठ पढ़ाते हैं, ऐसा मत व्यक्त किया । संपादक विजय कुमार राउत ने संपादकीय विवरण पढ़ा । उपदेष्टा रमेश बलवंतराय ने स्वागत भाषण और सह संपादक रवीन्द्र कुमार नायक ने अतिथि परिचय प्रदान किया । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त व्यक्तित्व डॉक्टर मधुसूदन सेनापति, लिंगराज साहू, विक्रम केशरी साहू, प्रदीप कुमार साहू,नरेन्द्र कुमार दास, प्रतिभाराणी महान्ति, शुभ दर्शिनी बेहरा, मनोरमा साहू, उर्मिला साहू, प्राध्यापिका मीनाक्षी मित्र, विक्रमादित्य बारिक,पूर्णचन्द्र रणा, वेणुधर राउत, माधव चन्द्र राउत , संतोष दाम्बल, मनोज कुमार नायडू, संतोष कुमार चौधुरी, झुनाराणी जेना, शिवराम प्रधान, दिलीप नायक को मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । टांगी ब्लॉक अंतर्गत कमागुरु गांव के और टांगी बलराम देव विद्यापीठ के पूर्व छात्र पद्मश्री दुर्गा चरण रणवीर को “टांगी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया । मंच संयोजन किया था उपसभापति ड. चन्द्र शेखर दाश । साई सरन्या पंडा ने स्वागत संगीत, ऋतुपर्णा महान्ति ने ओडिशी नृत्य और सत्यसाई विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम को उपदेष्टा बालकृष्ण मिश्र,सुरेन्द्र राउत, रघुनाथ साहू, दिलीप कुमार नाथ, बिछेन्द जयसिंह,पूर्णचन्द्र छोटराय, अधिकारी सुबुद्धि, गंगाधर प्रधान, निमाईँ चरण साहू, महेश्वर सेनापति, मधुसूदन महापात्र, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद धल प्रमुख ने संचालित किया था । टांगी, रणपुर, चिलिका ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न पंचायतों से तीनसौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया था ।

