संभावित चक्रवात को लेकर सतर्क राज्य सरकार, जिलाधिकारियों को अलर्ट : राजस्व मंत्री ।

utkalnews7
By
0


भुवनेश्वर:संभावित चक्रवात और इसके प्रभाव से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चक्रवात से निपटने संबंधी समीक्षा बैठक के बाद राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने इस बारे में जानकारी दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के अनुसार सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

मंत्री ने कहा है, संभावित चक्रवात की स्थिति में बारिश और बाढ़ की तुलना में भूस्खलन की समस्या को अधिक महत्व दिया जा रहा है। भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए कोस्ट गार्ड और नौसेना के हेलीकॉप्टरों को भी सतर्क रखा जाएगा।आज कुछ जिलों में बांधों के गेट खोलकर नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके जरिए संभावित भारी बारिश और जलप्रवाह से निपटने की तैयारी की जा रही है।

मंत्री ने आगे कहा है कि सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहने का निर्देश दिया गया है। कल से ओड्राफ और एनडीआरएफ की टीमों को विभिन्न आवश्यक स्थानों पर भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*