टांगी,३/९(उत्कल ब्यूरो):आबकारी अधीक्षक सुमती त्रिपाठी के निर्देशानुसार टांगी आबकारी निरीक्षक अजितकुमार पात्र की देखरेख में आबकारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक शम्भुनाथ पात्र, कांस्टेबल अनिल कुमार प्रधान, मनोज कुमार जयसिंह, सुनीता महाराणा प्रमुख दल-बल के साथ टांगी थाना अंतर्गत चंडेश्वर गांव में पेट्रोलिंग कर रहे थे, इसी दौरान अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो मामले दर्ज किए गए हैं।आबकारी मामला नं ११९/२०२६के अनुसार ७लीटर आस्का -४० जब्त कर आरोपी केरंडा टांगी के महेश्वर स्वाईं (४२) को गिरफ्तार करने के साथ उनकी हीरो डीलक्स बाइक भी जब्त की है।इसी तरह मामला नं १२०/२०२६के अनुसार ४०लीटर आस्का -४० के साथ एक बजाज डिस्कवर बाइक जब्त कर आरोपी रणपुर के प्रकाश कुमार बिश्वाल (४२) को गिरफ्तार कर अदालत में चालान किया गया है, यह जानकारी आबकारी उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह से मिली है।
टांगी आबकारी पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी कर ४७लीटर आस्का फटी शराब और दो बाइक जब्त की हैं।
By
September 03, 2026
0
Tags:

