महाप्रभु के दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु गिर पड़ीं ।

utkalnews7
By
0


पुरी : शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण श्रीमंदिर में महाप्रभु के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखी गई थी। श्रीमंदिर नाट मंडप के अंदर एक महिला श्रद्धालु दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। महिला राजस्थान की वर्षा गुप्ता(४२)बताई जा रही हैं। उन्हें तुरंत परिवार के लोग श्रीमंदिर की एम्बुलेंस से जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जानकारी के मुताबिक,वर्षा अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान से महाप्रभु के दर्शन के लिए पुरी आई थीं। लेकिन दर्शन के लिए श्रीमंदिर में प्रवेश कर नाट मंडप में खड़ी थीं, तभी भारी भीड़ के बीच दम घुटने से अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। परिवार के लोगों ने महिला को बचाकर बाहर लाने के बाद श्रीमंदिर की एम्बुलेंस से जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर ने उनकी जांच कर मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई कि उन्होंने हृदयाघात से जान गंवाई, जबकि बाद में एक अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी मिली है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*